जारी हुवे पेट्रोल डीजल के दाम, ऐसे जानिए आपके शहर की कीमत |

सरकारी तेल कंपनियों ने शुक्रवार सुबह पेट्रोल-डीजल के दाम जारी कर दिए हैं. तेल की कीमतों में आज भी कोई बदलाव नहीं किया गया है. दिल्ली से लेकर चेन्नई तक, किसी भी शहर में पेट्रोल-डीजल के रेट्स नहीं बदले हैं. दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल 96.72 रुपये में बिक रहा है, जबकि डीजल 89.62 रुपये में मिल रहा.
Read Also –बालोद – बुजुर्ग महिला को हाथी ने कुचलकर मारा, चार लोगों की हो चुकी मौत
लंबे समय से देशभर में पेट्रोल-डीजल के रेट्स स्थिर बने हुए हैं. देश की आर्थिक राजधानी कही जाने वाली मुंबई में पेट्रोल आज 106.31 रुपये में मिल रहा, जबकि डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर की दर से बिक रहा. वहीं, चेन्नई की बात करें तो यहां पेट्रोल 102.63 रुपये में मिल रहा है और डीजल 94.24 रुपये में मिल रहा है. कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 106.03 रुपये पर स्थिर है, जबकि डीजल 92.76 रुपये में मिल रहा है.
Read Also – उर्फी जावेद ने टॉपलेस फोटो की शेयर, पहनी है सिर्फ इतने ही कपड़े
अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल (Crude Oil) के आधार पर ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा के बाद रोज पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) के दाम तय करती हैं. इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम तेल कंपनियां हर दिन सुबह विभिन्न शहरों की पेट्रोल और डीजल की कीमतों की जानकारी अपडेट करती हैं.
Read Also – मंडप में मिठाई खिलाने आई साली कर बैठी जीजा को किस, जमकर वायरल हो रहा वीडियो
अलग-अलग शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतें भी अलग होती हैं. आप अपने फोन से SMS के जरिए रोज भारत के प्रमुख शहर में पेट्रोल-डीजल की कीमत जान सकते हैं. इसके लिए इंडियन ऑयल (IOCL) के ग्राहकों को RSP कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा.



