Breaking News

स्वाईन फ्लू से चार साल की बच्ची की मौत, तेजी से बढ़ रहे मरीज |


प्रदेश में स्वाईन फ्लू के मरीजों के आंकड़े तेजी से बढ़ रहे हैं। इसी बीच खबर आ रही है कि प्रदेश में स्वाईन फ्लू से चार साल की बच्ची की मौत हो गई। बता दें कि प्रदेश में स्वाइन फ्लू से यह पहली मौत है।

बता दें कि छत्तीसगढ़ में रविवार देर रात चार साल की बच्ची की स्वाइन फ्लू से ईलाज के दौरान मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मासूम का ईलाज रायपुर के निजी अस्पताल में चल रहा था।

छत्तीसगढ़ में पहली बार कोई बच्चा स्वाईन फ्लू पॉजिटिव पाया गया था। प्रदेश में स्वाईन फ्लू के कुल मरीजों की संख्या अब 28 हो गई है, जिनमें से 11 लोगों का उपचार जारी है और एक की मौत हो गई। वहीं, अन्य स्वस्थ्य होकर घर लौट चुके हैं।

वहीं दूसरी ओर कल 213 नए कोरोना संक्रमित पाए गए थे और दो लोगों की मौत हो गई थी। प्रदेश में एक्टिव कोरोना मरीजों की संख्या 3341 है।





Related Articles

Back to top button