पलारी पुलिस की बड़ी कारवाई, नैनो कार में शराब परिवहन करते दो शातिर गिरफ्तार, इससे पहले भी कई बार गिरफ्तार हो चुके हैं आरोपी

कुश अग्रवाल पलारी पुलिस लागतार अवैध शराब तस्करों एवम विक्रेताओं के ऊपर धर पकड़ अभियान चला रही है उसके बावजूद तस्कर बेखौफ होकर शराब तस्करी को अंजाम दे रहे है। अवैध शराब विक्रेता बड़ी मात्रा में शासकीय शराब दुकानों से ही भारी मात्रा में शराब खरीदकर कोचियों के माध्यम से गांव गांव में बिकवा रहे है।
ऐसे ही एक शराब तस्कर को कार में शराब ले जाते पलारी पुलिस ने रंगे हाथो गिरफ्तार किया। पलारी थाना प्रभारी प्रमोद कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस की गस्ती टीम को ग्राम देवसुंदरा में ससहा रोड के पास टाटा नैनो कार में शराब ले जाते दो लोगो को पकड़ा है।
कार की तलाशी लेने पर कार की पिछली सीट में रखे प्लास्टिक की बोरी में रखी 150 पाव देशी मसाला शराब प्रत्येक 180ml कुल 27 बल्क लीटर कुल कीमत 16500ru एवम पुरानी टाटा नैनो कार क्रमांक CG 06 L0293 कीमती 50000 ru को जप्त कर आरोपी कार चालक एवम साथ में बैठे व्यक्ति को गिरफ्तार कर आबकारी एक्ट की धारा 34/2 में गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया।जहा से मेजिस्ट्रेट ने आरोपियों को जेल भेज दिया।
पकड़े गए आरोपियों के नाम इस प्रकार है 1. रॉकी धृतलहरे पिता लक्ष्मी चंद 21वर्ष ग्राम गाबोद थाना पलारी
2 . नारायण साहू पिता मनोज साहू 25 वर्ष ग्राम टीला थाना पलारी
बता दे की इससे पहले भी आरोपी कई बार शराब बेचते गिरफ्तार हो चुके है।





