छत्तीसगढ़
रायपुर में तालाब किनारे भ्रूण मिलने से सनसनी, पुलिस जुटी जांच में
राजधानी रायपुर में खमतराई थाना क्षेत्र के बंधवा तालाब के पास एक भ्रूण मिलने से सनसनी फैल गई है। मिली जानकारी के मुताबिक सुबह तालाब के पास मॉर्निंग वाक पर निकले लोगों की निगाहे जैसे ही शव पर पड़ी वैसे ही लोग अवाक रह गए।
भ्रूण को देखकर आस-पास के लोगो ने पुलिस को तुरंत इस बात की सूचना दी, मौके पर पहुंची खमतराई पुलिस जांच में जुटी हुई है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है.




