Breaking News

सुप्रीम कोर्ट आज करेगा पत्रकार रोहित रंजन की याचिका पर सुनवाई


सुप्रीम कोर्ट आज पत्रकार रोहित रंजन की याचिका पर भी सुनवाई करेगा। कथित तौर पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी से संबंधित फर्जी वीडियो चलाने के संबंध में उनके खिलाफ कई प्राथमिकी दर्ज़ की गई थीं। दरअसल ज़ी न्यूज के एंकर रोहित रंजन की मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं। राहुल गांधी के बयान से संबंधित एक गलत वीडियो चलाए जाने के मामले में रायपुर पुलिस न्यूज चैनल के एंकर को जमीन-आसमान एक कर तलाश रही है। छत्तीसगढ़ की रायपुर पुलिस ने रोहित रंजन को फरार बताया है।

पुलिस एंकर को तलाशते हुए नोएडा में स्थित चैनल के दफ्तर में पहुंची थी। पुलिस ने चैनल के बाहर एक नोटिस चिपकाया है। इस नोटिस में एंकर रोहित रंजन को थाने में हाजिर होने के लिए कहा गया है।

Source by ANI_HindiNews

लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. Cgtop36 स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट Cgtop36 के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.





Related Articles

Back to top button