Breaking News

बड़ी खबर – जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को नारा शहर में मारी गोली


NHK की रिपोर्ट के अनुसार जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को नारा शहर में गोली मारी गई। बताया जा रहा है कि इस घटना में वे जख्मी हो गए हैं।

गोली शिंजो आबे के सीने में लगी है, उनको तुरंत हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. फिलहाल आबे की हालत गंभीर बनी हुई है क्योंकि उनका काफी खून निकल गया था. जानकारी के मुताबिक, गोली लगने के बाद शिंजो आबे को दिल का दौरा भी पड़ गया था. फिलहाल एक संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है.

शिंजो आबे पर यह हमला नारा शहर में हुआ. तब वह भाषण दे रहे थे. अचानक से आबे नीचे गिर गये. उनको शरीर से खून भी निकल रहा था. शिंजो आबे के अचानक ऐसे गिरने से वहां मौजूद लोगों को कुछ समझ नहीं आया. लेकिन इसी दौरान कुछ लोगों ने वहां गोली चलने जैसी कुछ आवाज सुनी थी.

Source by ANI_HindiNews

लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. Cgtop36 स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट Cgtop36 के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.





Related Articles

Back to top button