Breaking News

मुख्यमंत्री आज मरवाही, कोटमी और केंवची में आम जनता से करेंगे भेंट-मुलाकात


मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 4 जुलाई को मरवाही विधानसभा क्षेत्र के ग्राम मरवाही, कोटमी और केंवची में आम जनता से भेंट-मुलाकात करेंगे और पेण्ड्रा में आयोजित आदिवासी समाज के सम्मेलन में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री गौरेला में विभिन्न समाज एवं संगठनों के पदाधिकारियों से भी मिलेंगे।

जारी दौरा कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री 4 जुलाई को बैकुंठपुर में पूर्वान्ह 10 बजे से 11.10 बजे तक अधिकारियों की बैठक, मीडिया प्रतिनिधियों से चर्चा तथा विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण करने के पश्चात वहां से मरवाही के लिए हेलीकॉप्टर से प्रस्थान करेंगे।

मुख्यमंत्री 11.50 बजे से 1.05 बजे तक मरवाही में आम जनता से भेंट-मुलाकात करने के बाद पेण्ड्रा विकासखण्ड के ग्राम कोटमी में दोपहर 2.10 बजे से 3.25 बजे तक तथा 4 बजे से 5.15 बजे तक गौरेला विकासखण्ड के ग्राम केंवची में आम जनता से भेंट-मुलाकात कर शासकीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों के क्रियान्वयन के बारे में फीडबैक लेंगे।

मुख्यमंत्री इसके पश्चात पेण्ड्रा के मल्टीपरपस स्कूल में आयोजित आदिवासी समाज के सम्मेलन में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री 7.30 बजे से रात्रि 9.30 बजे तक गौरेला में विभिन्न समाज एवं संगठनों के प्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे। मुख्यमंत्री गौरेला में ही रात्रि विश्राम करेंगे।

इस दौरान-

मरवाही
ग्राम- कोटमी… 2022-07-04 08:59:29

Source by Bhupesh Baghel

Cgtop36 स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट Cgtop36 के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.





Related Articles

Back to top button