Breaking News

बलौदा बाजार – महुआ शराब बनाते बड़े कुख्यात शराब कोचिया को रंगे हाथों किया गिरफ्तार, घर से शराब पाउच पेकिंग की मिली मशीन |


कुश अग्रवाल – साइबर सेल बलोदाबाजार एवं चौकी लवन पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा ग्राम मरदा में दबिश देकर एक महुआ शराब बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया गया है। ग्राम मरदा में आरोपी शराब कोचिया दीपक कुमार टंडन ने अपने घर में महुआ शराब बनाने का एक प्रकार से फैक्ट्री बना रखा था।

लवन क्षेत्र में दीपक कुमार टंडन का नाम एक बड़े शराब महुआ शराब कोचिया के रूप में कुख्यात हो चुका था। आरोपी द्वारा अपने घर पर महुआ शराब बनाकर उसे पालीथीन पाउच मे पैकिंग करते हुए महुआ पाउच के रूप में इलाके में सप्लाई करता था, जिसमें मुखबिर की पुख्ता सूचना पर आज आरोपी के घर में पुलिस टीम द्वारा रेड कार्रवाई कर शराब कोचिया दीपक कुमार टंडन को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस टीम द्वारा जब आरोपी के घर में दबिश दिया गया तब उस समय भी आरोपी अपने घर मे गैस चूल्हा में महुआ शराब बना रहा था, जिसे मौके पर ही रंगे हाथों पकड़ा गया है। इस दौरान आरोपी से 50 लीटर महुआ शराब जप्त किया गया है।

पुलिस टीम द्वारा आरोपी के घर का सूक्ष्मता से छानबीन किया गया, जिसमें महुआ शराब बनाने के लिए इस्तेमाल भारी संख्या में बर्तन, प्लास्टिक टब, डिब्बा, गैस सिलेंडर, गैस चूल्हा एवं महुआ पाउच पैकिंग करने के लिए पैकिंग मशीन बरामद किया गया है। प्रकरण में आरोपी दीपक कुमार टंडन पिता सूर्य कुमार उम्र 29 वर्ष निवासी ग्राम मरदा के विरुद्ध चौकी लवन में आबकारी एक्ट की धाराओं के तहत कार्यवाही की जा रही है।





Related Articles

Back to top button