मनोरंजन

दिया और बाती फेम एक्ट्रेस दीपिका सिंह नजर आएगी टीटू अंबानी के किरदार में, टीज़र रिलीज़


दिया और बाती फेम एक्ट्रेस दीपिका सिंह भले ही छोटे पर्दे से दूर है, लेकिन वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है. दीपिका अपने फैंस से अपने रील्स वीडियोज, तसवीरों के जरिए कनेक्टेड रहती है. उनके फैंस के लिए एक गुडन्यूज है. दीपिका अपनी पहली फ़िल्म टीटू अंबानी के साथ बड़े पर्दे पर नज़र आयेंगी.

छोटे पर्दे पर अपना जादू चलाने के बाद दीपिका सिंह फिल्मों में काम कर रही है. दीपिका फिल्म टीटू अंबानी से बॉलीवुड में कदम रख रही है. इसमें वो मौसमी के किरदार में दिखेंगी. मौसमी आज की लड़की है, जो जिंदगी को अपनी शर्तों पर जीती है. इसमें उनके साथ आश्रम वेब सीरीज से पॉपुलर हुए तुषार पांडे है. तुषार टीटू का रोल प्ले करेंगे.

टीटू अंबानी साल 2022 की आगामी बॉलीवुड ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन रोहित गोयल द्वारा किया जा रहा है। फिल्म में दीपिका सिंह, तुषार पांडे, रघुबीर यादव, सपना सैंड, वीरेंद्र सक्सेना, समता सागर और बिजेंद्र काला मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म एक मध्यमवर्गीय परिवार की एक साधारण प्रेम कहानी है। अब टीटू अंबानी का टीज़र रिलीज़ हुवा है।

#tituAmbani official trailer out

Meet Shortcut Se Successes wale Titu , Tushar…

#tituAmbani official trailer out

Meet Shortcut Se Successes wale Titu , Tushar Pandey & Today’s Shrawan Kumari , Deepika Singh from movie “Titu Ambani”. Produced by Mahendra Vijaydan Detha & Dinesh Kumar. Written & Directed by Rohit Raj Goyal releasing on 8th July 22 in Cinema.

@sonymusicindia
@mayurpuri @deepikasingh150

Source

लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. Cgtop36 स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट Cgtop36 के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.





Related Articles

Back to top button