खेल जगत

IND VS SA -भारत की लगातार दूसरी हार, साउथ अफ्रीका ने 4 विकेट से दी शिकस्त


दक्षिण अफ्रीका ने कटक के बाराबती स्टेडियम में खेले गए दूसरे टी-20 में भी भारत को चार विकेट से हरा दिया है. इस जीत के साथ दक्षिण अफ्रीकी टीम ने पांच मैचों की टी-20 सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है.

Read Also – प्रेमजाल में फंसाकर दो बहनों के साथ किया रेप, किशोरियों को बेचने की थी तैयारी फिर

टीम इंडिया ने टी-20 में लगातार 12 मैच जीतने के बाद अब लगातार दो मुकाबले गंवा दिए हैं. टीम इंडिया की बल्लेबाजी फ्लॉप रही. वहीं, गेंदबाजी में भुवनेश्वर कुमार को छोड़कर बाकी सभी गेंदबाज फिसड्डी साबित हुए. भुवनेश्वर ने चार विकेट झटके.

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में छह विकेट गंवाकर 148 रन बनाए. श्रेयस अय्यर ने 40 रन की पारी खेली. वहीं, दिनेश कार्तिक ने 21 गेंदों पर नाबाद 30 रन की पारी खेली.

Read Also – दुल्हन को छोड़ कर बगल में खड़ी साली को दूल्हे ने पहनाई वरमाला, लोग बोले जुते खा के जाएगा

दक्षिण अफ्रीका ने 18.2 ओवर में छह विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया. हेनरिक क्लासेन ने तूफानी पारी खेली. उन्होंने 46 गेंदों पर सात चौके और पांच छक्कों की मदद से 81 रन बनाए. उनकी पारी की बदौलत दक्षिण अफ्रीका ने जीत हासिल की.





Related Articles

Back to top button