पलारी ब्रेकिंग – तहसील साहू संघ अध्यक्ष के ऊपर प्राणघातक हमला, बाल बाल बचे रोहित साहू |

कुश अग्रवाल पलारी – एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है जहांआज दिन मंगलवार शाम 5बजे तहसील साहू संघ पलारी के अध्यक्ष रोहित साहू के ऊपर एक सिरफिरे युवक ने पुरानी रंजिश को लेकर डंडे प्राणघातक हमला कर दिया है ।इस हमले में रोहित साहू को अंदरूनी चोटे आई है।
बता दें कि रोहित साहू नगर के बस स्टैंड में स्थित फल की दुकान में खरीदारी कर रहे थे कि तभी पास की दुकान में आरोपी युवक शशि भूषण साहू द्वारा गाली गलौज करते हुए अचानक डंडे से हमला कर दिया,जिससे रोहित साहू के कंधे सीने चेहरे में एवं पीठ में चोटे आई हैं । जिसकी सूचना पर थाना पलारी में दर्ज की गई है
वही पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
बता दें कि रोहित साहू के ऊपर हमला करने वाला आरोपी पहले से ही मौके की ताक में था आज मौका मिलते ही उसने हमला कर दिया घटना की खबर मिलते ही बलौदा बाजार जिला कांग्रेस अध्यक्ष हितेंद्र ठाकुर, महामंत्री गोपी साहू उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस बलौदा बाजार के मनीष चंद्राकर एवं साहू समाज के दर्जनों लोगों के द्वारा थाना पलारी पहुंच कर आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग की गई।
वही पुलिस के द्वारा आरोपी के खिलाफ रोहित साहू की शिकायत पर थाना पलारी में 294,323b,506 IPC की धारा में अपराध दर्ज किया गया है।जिसकी विवेचना जारी है। वही पलारी पुलिस के द्वारा त्वरित कारवाई करते हुए 151की कारवाई की जा रही है।





