जिस जगह मिली डॉ महिला की लाश उसी जगह फिर से एक महिला की अधजली लाश
राजधानी हैदराबाद में पशु चिकित्सक महिला की हत्या के बाद उसी क्षेत्र में एक और महिला की अधजली लाश मिली है। साइबराबाद पुलिस आयुक्त ने कहा कि शव शमशाबाद के बाहरी इलाके में खुले इलाके में पाया गया है, शव को परीक्षण के लिए सरकारी अस्पताल ले जाया गया और मामला दर्ज कर लिया गया है। दोनों घटनाएं आपस में जुड़ी हों अभी इस बात की कोई पुष्टि नहीं हुई हैं।
गौरतलब है कि 27 वर्षीय एक पशु चिकित्सक को सामूहिक दुष्कर्म करने के बाद हैवानो ने जिंदा जला दिया। हैदराबाद-बेंगलुरु हाइवे पर गुरुवार सुबह महिला डॉक्टर की अधजली लाश मिली थी। इस घटना के बाद पुरे देश में सड़क से लेकर संसद तक गुस्सा दिखा। हैदराबाद पुलिस ने इस मामले में चार लोगो को गिरफ्तार किया है। मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग ने जांच समिति गठित की।
आपको बता दें कि पशु चिकित्सक युवती शादनगर में रहती थी। वह 30 किलोमीटर दूर साइबराबाद में एक पशु चिकित्सालय में कार्यरत थी। वह रोज हैदराबाद-बेंगलुरु नेशनल हाईवे स्थित टोंडुपल्ली टोल प्लाजा पर अपनी स्कूटी पार्क करती थी और वहां से टैक्सी लेकरअस्पताल तक जाती थी। बुधवार रात डॉक्टर अस्पताल से टोल प्लाजा पर लौटी, तो वहां खड़ी महिला की स्कूटी पंक्चर मिली।
रात तक़रीबन 9:22 बजे डॉक्टर ने अपनी बहन को फोन पर बताया कि उसकी स्कूटी पंक्चर हो गई। एक व्यक्ति ने उसे मदद की पेशकश की है। कुछ देर बाद उसने दोबारा फोन कर बताया कि मदद की बात करने वाला व्यक्ति कह रहा है कि आसपास की सभी दुकानें बंद हैं और पंक्चर ठीक करवाने के लिए गाड़ी को कहीं और ले जाना होगा, इसके बाद महिला डॉक्टर का मोबाइल फोन स्वीच ऑफ हो गया था।
जिसके बाद परिजनों ने शादनगर टोल प्लाजा के पास महिला डॉक्टर की खोजबीन की, लेकिन वह नहीं मिली. सुबह शादनगर के अंडरपास के पास उसकी जली हुई लाश मिली. इस घटना के सामने आने के बाद देशभर से इसको लेकर तीखी प्रतिक्रिया आने लगी।




