CG assembly winter session – सदन में जमकर हंगामा, अंडे को लेकर मचा उबाल
छत्तीसगढ़ विधानसभा शीतकालीन सत्र का आज पांचवा दिन है। प्रश्नकाल के दौरान भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने सत्ता पक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि हर मुद्दे पर आप केंद्र सरकार की ही बात करते हैं अगर आप सरकार नहीं चला पा रहे हैं तो राष्ट्रपति शासन की अनुशंसा कर दीजिए।
गौरतलब है कि प्रदेश में धान खरीदी का मुद्दा गरमाया हुआ है। दोनों पक्षों से इसपर जमकर सियासी बाण छोड़े जा रहे हैं। सत्ता पक्ष ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया है। सत्ता पक्ष है कि केंद्र सरकार सेंट्रल पुल में धान खरीदी नहीं कर रही है। तो वही भाजपा का कहना है कि सरकार किसानों के साथ धोखा दे रही है, सरकार अपने वादे नहीं पूरे कर रही है।
अंडे के मुद्दे पर भी सदन में आज जमकर हंगामा हुवा, दरअसल भाजपा विधायक डॉ कृष्णमूर्ति बांधी ने प्रदेश शालाओं में बच्चों को मध्यान्ह भोजन को लेकर सवाल उठाया था। उन्होंने कहा कि जो सोया मिल्क बच्चों को दिया जा रहा है, उस दूध से बदबू आ रही है। जिसके बाद शिक्षा मंत्री ने कहा कि सोया मिल्क सिर्फ 6 जिलों में दिया जा रहा है। उसमें शिकायत मिलने पर कार्रवाई का आदेश दिया गया है।
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि आदिवासी जिलों में कितना अंडा पहुंचाया जा रहा है। जहां अंडे की जरूरत है वहां अंडा नहीं पहुंचाया जा रहा है। जहां पहुंचना सरल है वहीं अंडा पहुंचाया जा रहा है। 12 जिलों में मध्यान भोजन में अंडा नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने कहा बस्तर, सुकमा, बलरामपुर, बेमेतरा, कांकेर, कोरिया, जशपुर जैसे आदिवासी जिलों में अंडा ही नहीं दिया जा रहा है।
इस पर मंत्री ने कहा कि कुपोषण को दूर करने के लिए अंडे बांटे जा रहे हैं। जिसके बाद विपक्ष ने जमकर हंगामा किया।




