एकतरफा प्यार में दीवानी हुई लड़की कि गुस्से में लड़के पर फेंका तेज़ाब, युवक गंभीर
कटक से सनसनीखेज खबर आई है यहां एक लड़की ने सिकारीपुर के बारिक साही इलाके में एक लड़के पर तेजाब फेंक दिया था। पूरी घटना मंगलवार देर रात की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक लड़की ने रात में युवक से झगड़े के बाद उस पर तेजाब फेंका, बता दें कि दोनों एक साथ रिलेशनशिप में थे.
जानकारी के मुताबिक पीड़ित युवक का नाम आलेख बारिक है और वह जगतपुर का निवासी है। युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं जगतपुर पुलिस ने आरोपी लड़की को गिरफ्तार कर लिया है. लड़की से पूछताछ की जा रही है। पीड़ित युवक की चीख सुनकर पास मौजूद लोग घटनास्थल की ओर दौड़े और पीड़ित युवक को एससीपी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया. युवक की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है।
युवती की ऐसी हरकत की वजह अब तक सामने नहीं आ नहीं हो सकी है, पीड़ित ने मीडिया से बातचीत में बताया कि प्यार में असफल होने पर युवती ने उसके साथ ऐसा किया है। पीड़ित ने कहा कि आरोपी लड़की एकतरफा प्यार में थी। इस मामले में कटक के डीसीपी ने कहा कि दोनों रिलेशनशिप में थे. लड़की पर आरोप है कि उसने लड़के पर तेजाब फेंका. इस मामले की जांच की जा रही है. जांच में जो भी सामने आएगा, उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।




