देश विदेश

Big Breaking – मंत्री और शिवसेना के नेता के ठिकानों पर ED ने मारी छापेमारी |


Enforcement Directorate ने महाराष्ट्र के मंत्री और शिवसेना नेता अनिल परब (Shiv Sena leader Anil Parab) के 7 ठिकानों पर छापेमारी की है. पुणे और मुंबई में अनिल परब के साच ठिकानों पर ईडी द्वारा छापेमारी की गई है. ईडी ने महाराष्ट्र सरकार में परिवहन मंत्री अनिल परब पर लेनदेन में गड़बड़ी का आरोप लगाया है और अनिल परब से संबंधित 7 ठिकानों पर छापेमारी की है. ईडी जल्द ही अनिल परब को पूछताछ के लिए तलब कर सकती है.

जानकारी के मुताबिक अनिल परब के मुंबई, पुणे और दापोली स्थित इलाकों में छापेमारी की गई है. वहीं उनके सरकारी आवास शिवालय और बांद्रा स्थिति निजी आवास पर भी छापेमारी की घई है. अनिल परब के खिलाफ कार्रवाई शिवसेना के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है. दरअसल महाविकास अघाड़ी के मंत्री नवाब मलिक को ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कुछ समय पहले गिरफ्तार किया था. नवाब मलिक पिछले 2 महीने से जेल में हैं. इसी कड़ी में अब अनिल परब के खिलाफ ईडी ने केस दर्ज किया है.

Source by ANI_HindiNews

लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. Cgtop36 स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट Cgtop36 के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.





Related Articles

Back to top button