नौकर का था बीबी से अवैध संबंध, पत्नी की बेवफाई से आहत व्यक्ति कर ली आत्महत्या

सहारनपुर के अर्जुनपुर में एक बाग में मिले दो शवों की हत्या का खुलासा कर दिया है. अवैध संबंधों के चलते हत्या हुई थी. हत्या करने के बाद पकड़े जाने के डर से मालिक ने आत्महत्या कर ली. वहीं, पुलिस ने हत्या में शामिल एक व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया है।
Read Also – प्रेमी प्रेमिका से मिलने पंहुचा चुपके से गांव, ग्रामीणों पकड़कर कर दी ऐसी हालत
बताया जा रहा है कि 23अप्रैल को जिले के थाना नानौता क्षेत्र के ग्राम सोना अर्जुनपुर में एक बाग में संदिग्ध परिस्थितियों में मालिक और नौकर के शव मिले थे. नौकर का शव ट्यूबवेल के पास पड़ा हुआ था तो मालिक का शव पेड़ से लटका हुआ था. पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था. नौकर प्रवीण का शव ट्यूबवेल के पास पड़ा हुआ मिला था. इसके शरीर पर धारदार हथियार के निशान भी थे तो वही मालिक विनोद का शव पेड़ से लटका हुआ था, जिसे देखते हुए लग रहा था कि आत्महत्या की गई है।
Read Also – जयमाला के समय गिरा दूल्हे का विग तो नजर आया गंजा सिर, दुल्हन ने मचाया बवाल लौटाया दूल्हे को बेरंग
पुलिस ने बताया कि इस हत्या में शामिल एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है. ये सारा माजरा अवैध संबंधों का है. मालिक विनोद की पत्नी से उसके नौकर प्रवीण के अवैध संबंध थे, जिसकी जानकारी विनोद को हुई तो उसने इस बारे में रोहित को बताया. रोहित उर्फ पिंटू ने विनोद के साथ मिलकर प्रवीण को पहले शराब पिलाई. इसके बाद उसे नशे की हालत में ही मार दिया और प्रवीण का शव छिपा दिया, लेकिन इससे विनोद को पकड़े जाने का डर सताने लगा और इसी डर के चलते उसने वहीं पास में पेड़ से दो दिन बाद लटक कर आत्महत्या कर ली।
Read Also – गंदी बात फेम लोलिता भाभी आभा पॉल के दीवाने हैं लोग, हॉट और सेक्सी फोटोज से भरा पड़ा है सोशल मीडिया
इस बारे में जब रोहित उर्फ पिंटू को पता चला तो वह वहां से भाग गया. फिलहाल रोहित उर्फ पिंटू ने पुलिस को हत्या में प्रयुक्त फावड़ा जो कि खून से सना हुआ था इसके अतिरिक्त कपड़े भी बरामद कर लिए हैं. एसपी देहात सूरज राय ने बताया कि आरपी रोहित को गिरफ्तार कर लिया गया है. हत्या में अभियुक्त हथियार और कपड़े भी बरामद हो गए हैं. इनकी मानें तो इनकी केवल प्रवीण को मारने की साजिश थी. लेकिन विनोद ने डर के कारण आत्महत्या कर ली।





