Big Breaking- पेट्रोल 9.5 तो डीजल 7 प्रति लीटर हुवा सस्ता – cgtop36.com

केंद्र सरकार ने लोगों को राहत देते हुए शनिवार को पेट्रोल-डीजल पर उत्पाद शुल्क घटा दिया है. केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने जानकारी देते हुए कहा,” हम पेट्रोल पर केंद्रीय उत्पाद शुल्क में 8 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर 6 रुपये प्रति लीटर की कमी कर रहे हैं. इससे पेट्रोल की कीमत 9.5 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 7 रुपये प्रति लीटर कम हो जाएगी. इससे सरकार के राजस्व पर हर साल करीब एक लाख करोड़ रुपये का भार आएगा.
वहीँ वित्त मंत्री ने यह भी घोषणा की कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के नौ करोड़ से अधिक लाभार्थियों को अब 200 रुपये प्रति सिलेंडर (12 सिलेंडर तक) सब्सिडी दी जाएगी. उन्होंने कहा कि इससे हमारी माताओं और बहनों को मदद मिलेगी. इससे सालाना करीब ₹6100 करोड़ का राजस्व प्रभावित होगा.
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि सीमेंट की उपलब्धता सुधार के लिए और सीमेंट की लागत को कम करने के लिए बेहतर लॉजिस्टिक्स का सहारा लिया जा रहा है. वहीं उन्होंने बताया कि स्टील के कुछ कच्चे माल पर भी आयात शुल्क को घटाया जाएगा. कुछ स्टील उत्पादों पर निर्यात शुल्क लगाया जाएगा.
हम प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के 9 करोड़ से अधिक लाभार्थियों को 200 रुपये प्रति गैस सिलेंडर (12 सिलेंडर तक) की सब्सिडी देंगे। इससे हमारी माताओं और बहनों को मदद मिलेगी: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण
(फाइल तस्वीर) pic.twitter.com/hd1kS7Qaw0
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 21, 2022
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. Cgtop36 स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट Cgtop36 के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.