छत्तीसगढ़
मुम्बई जा रही स्पाइस जेट के फ्लाइट की इस वजह से हुई इमरजेंसी लैंडिंग
स्वामी विवेकानंद एयपोर्ट पर आज एक और इमरजेंसी लैंडिंग हुई है। यात्रियों से भरी ये फ्लाइट स्पाइसजेट की बतायी जा रही है। मिली जानकारी के मुताबिक ये फ्लाइट गुवाहाटी से मुंबई जा रही थी, इसी दौरान अचानक से एक यात्री की तबीयत बिगड़ गयी।
जब यात्री की तबीयत बिगड़ी उस वक्त स्पाइस जेट की फ्लाइट छत्तीसगढ़ के एयर स्पेश के उपर था, जिसके बाद तत्काल रायपुर ATC से संपर्क किया गया, जिसके बाद इमरजेंसी लैंडिंग की परमिशन दी गयी।




