छत्तीसगढ़
अपने ही घर के सेप्टिक टैंक में मिली 6 साल के बच्चे की लाश, परिवार में मातम
दुर्ग में एक 6 साल के बच्चे की लाश मिलने से हड़कंप मच गई है, मिली जानकारी के पास 6 साल के बच्चे की लाश एक सेप्टिक टैंक में मिली है।
बता दें कि बच्चा कल शाम से लापता था और आज उसकी लाश घर के ही खुले सेप्टिक टैंक में मिली। मौके पर उतई पुलिस पहुंच गई है और मामले की जांच कर रही है। मामला उतई थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। घटना से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। इलाके में मातम पसरा हुवा है।




