छत्तीसगढ़देश विदेश

संसद तक पहुंचा धान खरीदी का मुद्दा, राज्यसभा में सांसद ने कहा यह

धान खरीदी को लेकर प्रदेश की राजनीति में बवाल मचा हुवा है। भाजपा और कांग्रेस एक दूसरे पर हमलावर है दोनों आर पार चाहते हैं। इसके साथ ही धान खरीदी की गूंज दिल्ली में भी सुनाई दी।

मिली जानकारी के अनुसार राज्यसभा सांसद छाया वर्मा ने राज्यसभा में ‘सेंट्रल पूल में धान खरीदी’ को लेकर शून्यकाल में नोटिस दिया है। गौरतलब है कि आज सदन की कार्यवाही का तीसरा दिन है और लोकसभा में कांग्रेस सांसद दीपक बैज भी सदन में धान खरीदी का मुद्दा उठाने वाले हैं।

इधर धान खरीदी को लेकर प्रदेश में भूचाल मैच हुवा है, बीते मंगलवार को सीएम भूपेश बघेल ने धान खरीदी को लेकर प्रधानमंत्री मोदी को चौथी बार पत्र लिखा और उनसे मिलने का समय भी मांगा है।

एक तरफ बीजेपी ने कांग्रेस सरकार पर पलटवार किया है, छत्तीसगढ़ भाजपा ने इसे किसानों के साथ छल बताया है साथ ही कांग्रेस सरकार के विरोध में जेल भरो आंदोलन की भी बात कही है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button