वेब सीरीज मिर्जापुर के तीसरे सीजन का इंतजार हुवा ख़त्म, गुड्डू भैया ने बताया यह – cgtop36.com

वेब सीरीज ‘मिर्जापुर’ के तीसरे सीजन का दर्शक पिछले काफी समय से इंतजार कर रहा हैं। अब दर्शकों के लिए मिर्जापुर वेब सीरीज से जुड़ी एक अच्छी खबर सामने आई है। दरअसल, मिर्जापुर वेब सीरीज के एक्टर अली फजल यानी गुड्डू भैया ने अपनी एक तस्वीर शेयर करते हुए ‘मिर्जापुर’ के बारे में ऐसा कुछ लिखा है, जिसे पढ़कर दर्शक एक्साइटेड हो गए है। आइए जानते है गुड्डू भैया ने ऐसा क्या लिखा है, जो उनके फैंस इतने एक्साइटेड है।
मिर्जापुर वेब सीरीज के पिछले दोनों सीजन को दर्शकों से बेहतरीन रिस्पॉन्स मिला था। अच्छा रिस्पॉन्स मिलने के बाद अब निर्माता ‘मिर्जापुर 3’ को रिलीज करने की तैयारी में जुट हुए हैं। इस बीच एक्टर अली फजल यानी गुड्डू भैया ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक फोटो जारी की है। जारी की गई फोटो ब्लैक एंड व्हाइट है और गुड्डू भैया काले घने अंधेरे कमरे में बैठे हुए हैं। जारी की गई फोटो में गुड्डू भैया के हाथ में बंदूक भी नजर आ रही हैं।
फोटो के साथ गुड्डू भैया ने एक कैप्शन भी लिखा है, जिस पढ़कर फैंस काफी एक्साइटेड हो गए हैं। दरअसल, अली फजल ने अपनी फोटो के लिखा है कि, ‘तैयारी, रिहर्सल, पढ़ाई का समय शुरू हो चुका है। लाठी-लक्कड़ नहीं अब नीचे से जूते और ऊपर से बंदूकें फायर होंगी। लगाओ हाथ कमाओ कंटाप। गुड्डू आ रहे हैं अपने आप।’ अली फजल की इस पोस्ट को देखकर लग रहा है कि जल्द ही मिर्जापुर वेब सीरीज रिलीज होने वाली है।
गुड्डू भैया ने इससे पहले 30 अप्रैल को मिर्जापुर तीसरे सीजन की स्टार कास्ट का एक वीडियो साझा किया था। वीडियो साझा करते हुए कैप्शन में लिखा था, ‘मिर्जापुर आ रहा है जल्द। किसी ने सही कहा यह शो नहीं झोका है जो दहलाता भी है और बहलाता भी है।’





