शादी में रोटी नान पर थूक लगाने का मामला, वीडियो हुवा viral तो शख्स गिरफ्तार – cgtop36.com

इस मामले में एक व्यक्ति का नाम सामने आया है। हमने मुकदमा पंजीकृत कर सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज़ कर इसको जेल भेजा जा रह… 2022-05-10 16:27:29
मेरठ में एक बार फिर रोटी या नान पर थूक लगाने का मामला सामने आया है। मेरठ के अतरौली गांव में एक शादी समारोह के दौरान नान बनाने वक्त उस पर थूकने वीडियो वायरल होने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने फिलहाल आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। इससे पूछताछ भी की जा रही है। मेरठ और आसपास के जिलों में इसके पूर्व भी कई बार शादी समारोहों में रोटी या नान पर थूक लगाने के मामले सामने आ चुके हैं। अब इस नए मामले के चलते रोटी पर थूक फिर सुर्खियों में है।
खरखौदा में अतराडा गांव निवासी नरेश कुमार की बेटी की शादी सोमवार को आयोजित थी। शादी में उसने नाम रोटी बनाने का काम हापुड़ निवासी फिरोज पुत्र वाजिद को दिया था। रोटी बनाते हुए थूकते हुए फिरोज का वीडियो वायरल हुआ। वीडियो के आधार पर पीड़ित ने पुलिस को सूचना देकर आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।
वहीं थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार दुबे का कहना है कि मामले में जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। इस बीच रोटी पर थूक के मामले में भाजपाइयों ने आरोपित पर रासुका के तहत कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित ने कार्यकर्ताओं के साथ थाने पहुंचकर आरोपित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है।
इस मामले में एक व्यक्ति का नाम सामने आया है। हमने मुकदमा पंजीकृत कर सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज़ कर इसको जेल भेजा जा रहा है: एक वायरल वीडियो में एक व्यक्ति द्वारा शादी समारोह में खाने में थूक लगाने के मामले में मेरठ के SP (ग्रामीण) केशव कुमार pic.twitter.com/dcaUXPPlM3
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 10, 2022
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड
और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. Cgtop36 स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट Cgtop36 के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.





