चक्रवात ‘आसनी’ फिलहाल दक्षिण पूर्व अंडमान में, बढ़ रहा इस ओर – cgtop36.com

बंगाल की खाड़ी में ‘असानी’ तूफान धीरे-धीरे गंभीर चक्रवाती तूफान में तब्दील हो गया है। इसे लेकर ओड़िशा, पश्चिम बंगाल समेत अन्य समुद्र तटीय राज्यों को अलर्ट जारी किया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी है। बताया कि मंगलवार को ‘असानी’ के उत्तर आंध्र-ओडिशा तटों से पश्चिम-मध्य और उससे सटे उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में पहुंचने पर, उत्तर-पूर्व की ओर मुड़ने और ओडिशा तट से उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी की ओर बढ़ने की संभावना है।
चक्रवात ‘आसनी’ वर्तमान में दक्षिण पूर्व अंडमान में है जो उत्तर पश्चिम दिशा में आगे बढ़ रहा है। 10 मई तक उसी दिशा में आगे बढ़ने की उम्मीद है। बाद में, यह विशेष रूप से ओडिशा के समानांतर आगे बढ़ेगा। 11 मई शाम तक पुरी के दक्षिण में पहुँचेगा: पीके जेना,विशेष राहत आयुक्त, ओडिशा(08.05) pic.twitter.com/IzuQv8zdV9
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 9, 2022
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. Cgtop36 स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट Cgtop36 के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.




