पडोसी युवती से नशीला पदार्थ खिलाकर किया दुष्कर्म, हो गई शादी तो अश्लील वीडियो कर दी वायरल
फिरोजाबाद जिले में एक युवती से दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। आरोप है कि मोहल्ले के एक युवक ने कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर युवती को बेहोश कर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने दुष्कर्म के दौरान युवती का अश्लील वीडियो भी बना लिया। युवती की शादी के एक माह बाद आरोपी ने वीडियो वायरल कर दिया।
Read also – दरिंदगी की हद – मृत लड़की के शव के साथ किया रेप, जीजा की बहन ने शादी से किया मना तो दिया खौफनाक घटना को अंजाम
वीडियो वायरल होने के बाद जब वीडियो युवती के परिजनों ने देखी तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। पीड़िता की मां ने आरोपी युवक के खिलाफ थाना दक्षिण पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर आरोपी की तलाश कर रही है। मामला दक्षिण थाना क्षेत्र का है।
Read also – 60 वर्षीय पाखंडी बाबा करता था आश्रम में महिलाओं से बलात्कार, गोलियां खिलाकर कर देता था गर्भपात, सनसनीखेज हुवा खुलासा
पीड़िता की मां ने कहा कि आरोपी युवक पड़ोसी है और कुछ माह पूर्व आरोपी युवक ने युवती को बुलाया था। उसको कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। युवती के बेहोश होने के बाद आरोपी युवक ने उसके साथ दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो बना लिया। इसकी जानकारी न तो युवती को थी और न ही पीड़ित परिजनों को।
Read also – बलौदाबाजार – बाप बेटी का रिश्ता तार तार, पिता डराकर करता रहा 3 सालों से बेटी का बलात्कार,टूटा सब्र का बाँध फिर एक दिन …
इसके बाद जब एक माह पूर्व युवती का विवाह होने पर युवक ने युवती का अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जब वीडियो युवती के परिजनों तक पहुंच गया। वीडियो देखकर परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। पीड़ित परिवार युवती को लेकर गुरुवार को कोतवाली दक्षिण पहुंचे और पुलिस को पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया। पुलिस ने युवती की मां से बयान लेकर आरोपी युवक की तलाश शुरु कर दी है।




