अक्ती तिहार एवं माटी पूजन दिवस कार्यक्रम का Live – cgtop36.com

अक्ती तिहार एवं माटी पूजन दिवस कार्यक्रम का Live
ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज अक्ति पर्व पर कृषि अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी महाविद्यालय के नवनिर्मित भवन और जैविक दूध उत्पादन के लिए डेयरी का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने डॉपलर वेदर राडर की स्थापना के लिए भी शिलान्यास किया।
अक्ती पर्व के शुभ अवसर पर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के खेत में ठाकुरदेवता की पूजा अर्चना कर खेती-किसानी के नये कामों की शुरुआत की और प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि की कामना की।
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने माटी पूजन के दौरान सबसे पहले कोठी से अन्न लेकर ठाकुर देव को अर्पित किया. यहाँ परम्परागत तौर पर उन्होंने अन्न के दोने को बैगा को सौंपा. इस अन्न को ठाकुर देव के सामने रखकर अन्न पूजा की क्रिया को सम्पन्न किया गया. इस अन्न दोने से बीजहा लेकर खेत में बीजारोपण किया जाएगा.
*मुख्यमंत्री श्री बघेल ने अक्षय तृतीया के अवसर पर खेत में हल और ट्रेक्टर चलाकर बीजों का रोपण भी किया।

अक्षय तृतीया का दिन बहुत शुभ माना गया है। इस दिन जिस काम की शुरूआत होती है, उसकी पूर्णता निश्चित मानी जाती है
धरती और प्रकृति की रक्षा करने के संकल्प के साथ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज छत्तीसगढ़ में माटी पूजन महाभियान की शुरुआत की। इसके अंतर्गत राज्य में जैविक खेती को बढ़ावा दिया जाएगा।

माटी पूजन महाभियान का लक्ष्य रासायनिक खेती की जगह जैविक खेती की पुनर्स्थापना है: श्री भूपेश बघेल
हमारी कृषि परम्परा में यह दिन विशेष महत्व रखता है
अक्षय तृतीया से नई फसल के लिए तैयारी शुरू होती है।




