छत्तीसगढ़

Cgnews – आवारा कुत्तों के झुंड ने हिरण को किया घायल, पानी की तलाश में पहुंचा था नदी किनारे – cgtop36.com


छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में जंगल से भटक कर नदी के किनारे पानी पीने पहुंचे एक हिरण पर आवारा कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया। इससे हिरण घायल हो गया। घायल हिरण को इलाज के लिए वन डिपो में ले जाया गया।

घटना बालोद वन परिक्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार बालोद वन परिक्षेत्र में जंगल से भटक कर तांदुला नदी के किनारे पानी पीने पहुंचे 3 साल के नर हिरण पर कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया। इससे हिरण घायल हो गया।

आवारा कुत्तों के झुंड ने हिरण को किया घायल, पानी की तलाश में पहुंचा था नदी किनारे सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पहुंची और घायल हिरण को इलाज के लिए वन डिपो में लाया गया। प्रारंभिक इलाज के बाद हिरण को जंगल सफारी भेजा जाएगा।





Related Articles

Back to top button