कोरबा – शादी कर प्रेमी जोड़े ने मंदिर में की जहर खाकर जान देने की कोशिश – cgtop36.com

कोरबा में रविवार को प्रेमी जोड़े ने मंदिर में जहर खाकर जान देने की कोशिश की…जहर खाने के बाद फिलहाल दोनों की मौत तो नहीं पर जोड़े को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार रविवार की सुबह जिले के दर्री इलाके में रहने वाले युवक रोशन अपनी 17 साल की गर्लफ्रेंड के साथ उरगा स्थित मड़वारानी मंदिर पहुंचा। मंदर में दोनों ने माता के दर्शन किए। उसके बाद उसके बाद साइड़ में जाकर जहर खा लिया.
जहर खाने के बाद दोनों जमीन में गिर पड़े और उनके मुंह से झाग निकलने लगा।आस-पास के लोगों ने जैसे ही देखा इसकी सूचना पुलिस को दी और डॉयल 112 की मदद से दोनों को भर्ती किया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को इसकी सूचना दी।
प्रेमी रोशन ड्राइवरी का काम करता है। इसके चलते कई इलाको में आना-जाना रहता है वही वह अनापुरी गांव में भी आना-जाना करता था। जहां उसकी एक लड़की मुलाकात हुई, धीरे-धीरे दोनों में प्रेम हो गया। जिसके बाद दोनों शादी करने का फैसला किया और शादी की बात घर वालों से की लेकिन लड़की के नाबालिग और उसकी शादी कही और करने के कारण घर वालों ने मना कर दिया। जिसके बाद आज दोनों ने मंदिर जाकर जहर खाकर जान ले मरने की कोशिश की।




