छत्तीसगढ़

मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर और वीरेंद्र सहवाग की जोड़ी फिर रायपुर में खेलेगी मैच, जानें कैसे मिलेगी टिकट – cgtop36.com


राजधानी रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर और महान बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग की जोड़ी को क्रिकेट खेलते हुए फिर देखने वाले है.

वे रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज (Road Safety World Series) 2022 के 12 वें मैच में राजधानी रायपुर में इंग्लैंड के साथ खेलने वाले मैच में दिखाई देंगे. अब तक सामने आई जानकारी के मुताबिक ये मैच संभावित 15 जून को रायपुर में खेला जाएगा. वहीं दक्षिण अफ्रीका के साथ इसी स्टेडियम पर दूसरा मैच 18 जून को खेला जा सकता है.

रायपुर के अलावा रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज (Road Safety World Series) का आयोजन रायपुर के अलावा लखनऊ, हैदराबाद, विशाखापट्नम समेत अन्य कुछ जगहों पर किए जाने की तैयारी है. बता दें कि इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके कई पूर्व दिग्गज क्रिकेटर हिस्सा लेते हैं. टूर्नामेंट का पहला सीजन सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) की कप्तानी वाली भारतीय सितारों से सजी टीम ने जीता था.

कब और कैसे मिलेगी टिकट

क्रिकेट प्रेमियों को इस क्रिकेट मैच की टिकट कब और कैसे मिलेगी इसकी जानकारी अभी आयोजकों ने स्पष्ट नहीं बताया है. यही कारण है कि अपने चहेते क्रिकेटरों को देखने के लिए टिकट बुक करने वाले फैंस को थोड़ा इंतेजार करना होगा. बता दें कि 2021 में हुई इस वर्ल्ड सीरिज का सफल आयोजन रायपुर में किया गया था, जिस दौरान लाखों फैंस छत्तीसगढ़ के अलावा पड़ोसी राज्यों से क्रिकेट मैच देखने रायपुर पहुंचे थे.





Related Articles

Back to top button