छत्तीसगढ़

छग भाजपा का आज प्रदेशव्यापी धरना, धान ला तोल नहीं ते हल्ला बोल अभियान

छत्तीसगढ़ भाजपा का आज से प्रदेशभर में धरना-प्रदर्शन शुरू हो रहा है। प्रदेश भाजपा आज से धान ला तोल नहीं ते हल्ला बोल अभियान के तहत धरना प्रदर्शन करेगी। बता दें कि भाजपा 1 दिसम्बर के बजाय 15 नवम्बर से धान खरीदी की मांग कर रही है।

बीजेपी ने धान खरीदी को लेकर प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर वादा खिलाफी का आरोप लगाया है, भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह रायपुर में इस धरने में शामिल होंगे तो वहीं प्रदेश अध्यक्ष विक्रम उसेंडी पखांजूर के धरने में शामिल होंगे।

इसके साथ ही नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक बिल्हा बिलासपुर में तो पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल कसडोल और बीजेपी के सभी सांसद व विधायक अपने निर्वाचन क्षेत्र के धरने में शामिल होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button