बिजनेस

एलन मस्क ट्विटर को खरीदने के बाद अब खरीदेंगे कोका-कोला – cgtop36.com


ट्विटर को खरीदने के बाद एलन मस्क अब कोका-कोला को खरीदना चाहते हैं। एलन मस्क ने ट्वीट करके लिखा कि वह जल्द ही कोका कोला को खरीदेंगे और इसमे कोकीन डालेंगे। हालांकि एलन मस्क ने यह हल्के अंदाज में कहा है और इसके बाद अगला ट्वीट करके उन्होंने लिखा, ट्विटर को सबसे अधिक मजे वाली जगह बनाते हैं।

Read Also – मंडप में दुल्‍हा दुल्‍हन एक दूसरे को तड़ा-तड़ गाल पर जड़े थप्‍पड़, जानें मामला

एलन मस्क के इस ट्वीट पर यूजर ने लिखा कि आप मैकडोनल्ड को खरीद लीजिए और इसकी सभी आइसक्रीम वाली मशीन को ठीक कर दीजिए। जिसके स्क्रीनशॉट को ट्वीट कर के मस्क ने लिखा, देखो भाई मैं कोई चमत्कार नहीं कर सकता हूं।

Read Also – अचानक झपट्टा मारकर कैमरा खा गया टाइगर शार्क, गोताखोर की फांसी जान सांसत में, वीडियो देख हिल जाओगे आप

गौरतलब है कि एलन मस्क ने मंगलवार को ट्विटर की 100 फीसदी हिस्सेदारी खरीद ली, उन्होंने कुल 44 बिलियन डॉलर में ट्विटर को खरीदा है, साथ ही जिन लोगों के पास ट्विटर के शेयर हैं उन्हें वो 54.20 डॉलर प्रति शेयर देंगे। पिछळे कई हफ्तों से एलन मस्क और ट्विटर के बीच इस डील को लेकर चर्चा हो रही थी।

Read Also – दुल्हन की एंट्री को दूल्हे ने किया अनदेखा तो दुल्हन ने किया ये काम, लोग बोले आ गई पापा की परी

एलन मस्क ने कहा था कि ट्विटर में जबरदस्त क्षमता है और वह इसे पूरी तरह से लोगों के सामने लाना चाहते हैं। हालांकि पहले ट्विटर बोर्ड ने एलन मस्क के प्रस्ताव को ठुकरा दिया था, लेकिन बाद में कंपनी ने मस्क के प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया।

Read Also – ऑन कैमरा संबंध बनाने की शर्त को मॉडल ने दिया ठुकरा, 6 करोड़ का था ऑफऱ

इससे पहले मस्क ने ट्विटर में 9.2 फीसदी की हिस्सेदारी खरीदी थी, हालांकि वह कंपनी की बोर्ड में शामिल नहीं हुए। 9.2 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने के बाद मस्क कंपनी में दूसरे सबसे बड़े निवेशक बन गए थे, पहले नंबर पर वैनगार्ड थे जिनके पास 10.3 फीसदी हिस्सेदारी थी। ट्विटर की हिस्सेदारी खरीदने के बाद कंपनी के सीईओ पराग अग्रवाल ने उनका बोर्ड में स्वागत किया, लेकिन उन्होंने इस प्रस्ताव को खारिज कर दिया। जिसके बाद ट्विटर और एलन मस्क के बीच टकराव चल रहा था।



Related Articles

Back to top button