छत्तीसगढ़
ओबीसी आरक्षण को लेकर आज छत्तीसगढ़ बंद, एससी, एसटी वर्ग ने भी दिया समर्थन
ओबीसी आरक्षण को लेकर आज छत्तीसगढ़ बंद का आह्वान किया गया है। 27 फीसदी ओबीसी आरक्षण के पक्ष में छत्तीसगढ़ बंद बुलाया गया है। छत्तीसगढ़ में बंद का आह्वान छत्तीसगढ़ आरक्षण मंच की ओर से किया गया है।
बता दें कि बंद को एससी, एसटी वर्ग ने भी समर्थन दिया है। 27% आरक्षण के समर्थन में छत्तीसगढ़ महाबंद के आह्वान पर छत्तीसगढ़ साहू समाज के प्रदेश के अध्यक्ष अर्जुन हिरवानी, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ व प्रगतिशील सतनामी समाज के अध्यक्ष एलएल कोशले, आदिवासी समाज के संरक्षक पूर्व आईएएस नवलसिंह मंडावी, ओबीसी महासंघ के प्रदेश संयोजक कांति साहू, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष डॉ हमित उल्ला खान, बंटी (शातनु) साहू संयोजक पिछड़ा वर्ग ने संयुक्त रूप से आंदोलन को समर्थन दिया है। गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले ही 27 प्रतिशत ओबीसी आरक्षण को हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया था।




