छत्तीसगढ़

जीत के बाद सीएम भूपेश बघेल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कही बड़ी बात, बोले जो कहते हैं वो करते हैं – cgtop36.com


खैरागढ़ उपचुनाव में कांग्रेस ने बड़ी जीत दर्ज की है। पार्टी की उम्मीदवार यशोदा वर्मा ने 20000 से अधिक वोटों से जीत दर्ज की है। वहीं, इस जीत के बाद सीएम भूपेश बघेल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बड़ी बात कही है। उन्होंने जनता को धन्यवाद देते हुए कहा है कि खैरागढ़ की जनता निश्चिंत रहे हम जो कहते हैं वो करते हैं।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि इस चुनाव में 53 प्रतिशत वोट मिले। इस बार 4 उपचुनाव हुआ. सरकार के काम और नीतियों का मिला समर्थन। खैरागढ़ की जनता निश्चित रहे हम वादा निभाएंगे। सरकार के 3 साल के काम पर जनता का मुहर। 8 प्रत्याशियों की जमानत जब्त हुई. कांग्रेस के सभी कार्यकर्ताओं को बधाई। सरकार की योजनाओं का जनता को समर्थन। पिछले चुनाव से 56 हजार ज्यादा वोट मिले। सरकार के साढ़े 3 साल के काम पर जनता का मुहर।

प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट कर कहा था कि खैरागढ़ की जनता ने आज फिर से भरोसा जताया कि कांग्रेस ही है जो कहती है, वह करती है। यशोदा वर्मा जी को छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के 71 वें विधायक के रूप में चुने जाने पर बधाई। हमारे एक एक कार्यकर्ता की मेहनत के बिना यह संभव नहीं था।

खैरागढ़ की जनता ने एक व्यापक संदेश देकर नफरत के सौदागरों को यह भी बता दिया कि छत्तीसगढ़ के लोग शांतिप्रिय हैं। यहाँ अगर नफ़रत का व्यापार करने की कोशिश करेंगे, तो छत्तीसगढ़ के लोग माफ़ नहीं करेंगे।



Related Articles

Back to top button