Balodabazar- खुले आम तलवार लहराकर मारपीट करने वाला आरोपी को गिरफ्तार – cgtop36.com

कुश अग्रवाल बलोदा बाजार – थाना सरसीवा अन्तर्गत ग्राम पेंड्रावन से मिली जानकारी अनुसार प्रार्थी सत्यनारायण मानिकपुरी अपने घर के सामने बैठा था कि उसी समय आरोपी बिरजु दास मानिकपुरी द्वारा पुरानी बात को लेकर अश्लील गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देकर लडाई झगडा कर रहा था।
लड़ाई झगड़ा की आवाज को सुनकर प्रार्थी का भाई घर से बाहर निकला तो आरोपी बिरजु दास मानिकपुरी द्वारा अपने घर के लोहे की तलवार को लाकर प्रार्थी और उसकी पत्नि शिव बाई मानिकपुरी को तलवार से मारपीठ कर चोंट पहुंचाया कि रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 121/2022 धारा 294,506,323,324 भादवि एवम 25,27 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण गंभीर किस्म का होने से प्रकरण के आरोपी बिरजु दास मानिकपुरी को घटना के 24 घंटे के बाद गिरफतार कर घटना में प्रयुक्त लोहे की तलवार को जप्त कर* पर्याप्त साक्ष्य सबूत पाये जाने पर विधिवत आरोपी बिरजु दास मानिकपुरी को कोर्ट में पेश किया गया जहां माननीय महोदय द्वारा उक्त आरोपी का जेल वारंट काटने पर उप जेल बलौदाबाजार भेजा गया है.
*आरोपी का नाम- 01. बिरजु दास मानिकपुरी पिता मानिकदास मानिकपुरी उम्र 29 साल साकिन पेण्ड्रावन ।




