छत्तीसगढ़
रायगढ़ विधायक के पुत्र ने छह लोगों संग मिलकर की ड्राइवर से मारपीट – cgtop36.com

रायगढ़ विधायक प्रकाश नायके के पुत्र रितिक नायक सहित 5 से छह की संख्या में लोग थे. जिन्होंने रात लगभग 1 बजे त्रिनिटी होटल के सामने ट्रक को जबरन रोककर ड्राइवर से मारपीट की और ट्रक के अन्य चीजों को तोड़ा. घटना के तुरंत बाद ड्राइवर ने अपने ट्रक को छोड़कर तुरंत पास के थाने कोतरा रोड में आकर इसकी जानकारी पुलिस को दी।
पुलिस ने तत्काल घटनास्थल पर जाकर, ड्राइवर के साथ ट्रक को थाने के पास ले आई. तभी कुछ ही देर बाद विधायक पुत्र व अन्य साथी थाने कैंपस के अंदर ही ड्राइवर से दोबारा मारपीट करना चालू कर दिया. वहीं एक आरक्षक लालजीत रठिया के साथ भी मारपीट की घटना की. गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए थाना कोतवाली में आरोपी सभी युवकों के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है. पुलिस आगे की कार्रवा में जुट गई है।



