छत्तीसगढ़

मरवाही – 11 शिक्षकों पर बड़ी कार्यवाही, अवैतनिक किये जाने के निर्देश – cgtop36.com


मरवाही – स्कूलों में शैक्षणिक गुणवत्ता बढ़ाने और शिक्षकों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित कराने के लिए जिला शिक्षा अधिकारी सहित वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा विगत 25 मार्च से स्कूलों का सघन निरीक्षण किया जा रहा है।

निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित पाए जाने वाले शिक्षकों पर अवैतनिक की कार्रवाई की जा रही है। जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि आज स्कूलों के आकस्मिक निरीक्षण के दौरान विकासखण्ड गौरेला में 7, पेण्ड्रा में 1 और मरवाही में 3 शिक्षक अनुपस्थित पाये गये। जिला शिक्षा अधिकारी ने सभी अनुपस्थिति शिक्षकों को अवैतनिक किये जाने के निर्देश दिये हैं।



Related Articles

Back to top button