छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ – दूसरी पत्नी के साथ मिलकर पहली पत्नी को जलाया जिंदा – cgtop36.com


कांकेर में एक युवक ने अपनी दूसरी पत्नी के साथ मिलकर पहली पत्नी को जिंदा जलाने का प्रयास किया। दोनों ने मिलकर महिला पर केरोसीन डाला और आग लगा दी। इसके बाद लपटों में घिरी महिला ने घर के पास बने तालाब में कूदकर अपनी जान बचाई। सौतन के बीच विवाद पति के पास सोने को लेकर हुआ था। महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं FIR दर्ज होने के बाद दोनों आरोपी फरार हैं।

जानकारी के मुताबिक, पखांजूर के कापसी पीवी-7 निवासी उज्जवल मंडल ने करीब 17 साल पहले सविता मंडल से शादी की थी। दोनों के 2 बच्चे भी हैं। करीब ढाई साल पहले प्रेम प्रसंग के चलते उज्जवल महाराष्ट्र की महिला जबा मंडल को शादी कर घर ले आया। उसका डेढ़ साल का एक बेटा भी है। सभी एक साथ ही एक मकान में रहते हैं। सविता 28 मार्च की रात पति के साथ सोने को लेकर उसके कमरे में बिस्तर बिछा रही थी।

केरोसीन डालकर लाइटर से आग लगाई
आरोप है कि रात को सौतन जबा रूम में पहुंच गई। बिस्तर बिछाने से मना करते हुए कहा कि आज यहां वह सोएगी। दोनों के बीच विवाद होने लगा कि पति के साथ वो सोएगी। यह देख सास पहुंची और दोनों को समझाने लगी। तभी उज्जवल भी आ गया और सविता को फटकार लगाने लगा। इसके बाद विवाद बढ़ गया और उज्जव व जेबा ने सविता को पकड़ लिया। घर में रखा केरोसीन लाए और सविता पर उड़ेल कर उज्जवल ने लाइटर से आग लगा दी।

पति भी झुलसा, FIR दर्ज होने के बाद फरार
इसके बाद सविता चिल्लाते हुए भागी और घर के सामने बने छोटे से तालाब में कूदकर आग बुझाई। आग लगने से महिला की छाती और पेट गंभीर रूप से झुलस गया है। उसके चेहरा भी झुलसा है। घटना के बाद सविता की बेटी ने रिश्तेदारों को सूचना दी तो वह मौके पर पहुंचे और उसे पंखाजूर के अस्पताल में भर्ती कराया। पत्नी को आग लगाने के चक्कर में उज्जवल भी झुलस गया। वह पखांजूर के एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज करा रहा था, लेकिन FIR दर्ज होते ही दूसरी पत्नी के साथ फरार हो गया।

टंगिया देख बच्चों को लेकर भागी दादी
सौतनों के आपस में हुए विवाद में उज्जवल काफी आक्रोशित हो गया था, जिसके चलते वह हत्या करने की नीयत से टंगिया लेकर वहां पहुंचा। इसे देख सौतनों की सास डर कर दोनों बच्चों को लेकर वहां से घर से बाहर निकल गई। इसके बाद मदद के लिए लोगों को बुलाई। थाना प्रभारी मोरध्वज देशमुख ने बताया मामले में महिला के पति व सौतन के खिलाफ हत्या की कोशिश का मामला दर्ज किया गया है। महिला 18 से 20 प्रतिशत झुलसी है।

देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म… पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें Cgtop36.com पर, लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए Cgtop36.com फेसबुकपेज लाइक करें



Related Articles

Back to top button