छत्तीसगढ़ की महिलाओं ने शराब गटकने में पीछे छोड़ा यूपी एमपी को, तीसरे नंबर हैं यहां की महिलाएं, तम्बाकू की भी शौक़ीन – cgtop36.com

आजकल महिलाएं भी शराब पीने के मामले में पुरुषों से आगे हैं। नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे-5 में बताया गया है कि छत्तीसगढ़ की महिलाएं शराब पीने के मामले में देश में तीसरे नंबर पर हैं। जी हां, छत्तीसगढ़ की महिलाओं ने शराब गटकने के मामले में उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश की महिलाओं को भी पीछे छोड़ दिया है।
Read Also – लडके के पहली बार टच करने पर ये बातें सोचती हैं लड़कियां
सर्वे के मुताबिक छत्तीसगढ़ में 17.3 फीसदी महिलाएं तंबाकू खाती हैं। इसके अलावा यहां करीब 5 प्रतिशत महिलाएं शराबी हैं। उत्तर प्रदेश में 8.4 फीसदी महिलाएं तंबाकू का सेवन करती हैं और करीब 0.3 फीसदी महिलाएं शराब पीती हैं। वहीं मध्य प्रदेश यानी एमपी में केवल 1 फीसदी महिलाओं को ही शराब की लत है।
Read Also – टीवी की हॉट एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट ने कराया भीगते हुवे सेक्सी फोटो शूट
बता दें कि अरूणाचल प्रदेश में 18.8 प्रतिशत महिलाएं तंबाकू खाती हैं और 52.7 फीसदी महिलाएं शराब पीती हैं। झारखंड में 6.1 फीसदी महिलाएं शराब पीती हैं। इस रिपोर्ट में बताया गया है कि छत्तीसगढ़ की 100 में से 5 महिलाएं शराब पीती हैं, जबकि 17 तंबाकू का सेवन करती हैं।
Read Also – पलारी- शादी का झांसा देते हुये नाबालिक लड़की को भगा ले जाने साथ ही करता रहा दुष्कर्म, आरोपी और साथी गिरफ्तार
मीडिया रिपोर्ट्स में इस सर्वे के हवाले से बताया गया है कि छत्तीसगढ़ के 17.9 फीसदी पुरुषों ने शराब पीना छोड़ दिया है। 12.1 फीसदी पुरुषों ने तो तंबाकू का भी त्याग कर दिया। नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे-5 की रिपोर्ट में कहा गया है कि प्रदेश में 34.8 प्रतिशत पुरुष शराब का सेवन कर रहे हैं, जबकि 43 फीसदी तंबाकू चबा रहे हैं।



