छत्तीसगढ़

कसडोल ब्रेकिंग – सड़क किनारे खड़े युवक को ट्रेलर ने रौंदा, युवक की दर्दनाक मौत – cgtop36.com


कुश अग्रवाल – जिला बलौदा बाजार के थाना कसडोल में सर्वा मोड़ के पास हुए दर्दनाक सड़क हादसे में ट्रेलर की चपेट में आने से एक युवक की हुई मौत हो गई है।

घटना आज दिन रविवार सुबह 10 बजे के आस पास बताई जा रही है।बता दे कि मृतक बिलाईगढ़ थाना अन्तर्गत पवनी ग्राम का बताया जा रहा है जो, मिक्सचर मशीन चलाने का काम करता है, और मशीन चलाने के काम से गया हुआ था ।युवक की पहचान श्यामसुंदर साहू ग्राम पवनी के रूप में कई गई है।

कसडोल पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच पर है जुटी । बताया जा रहा है कि ट्रेलर को पुलिस द्वारा जप्त कर लिया गया है।



Related Articles

Back to top button