
रायपुर। राजधानी रायपुर में कोरोना संक्रमण की रफ्तार थमी हुई है। शनिवार को 13 कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान हुई है। 12 मरीज हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हुए हैं। 5 मरीजों ने होम आइसोलेशन कंप्लीट किया है। राहत की बात है कि आज रायपुर जिले में एक भी मौत नहीं हुई है। वहीं की बात करे तो छत्तीसगढ़ में पॉजिटिविटी दर लगातार घट रही है। 26 जून को प्रदेश में पॉजिटिविटी दर 1 प्रतिशत है। शनिवार को प्रदेश भर में हुए 31131 सैंपलों की जांच में से 361 व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिले हैं। 4 मरीजों की मौत हुई है। 526 मरीज स्वस्थ हुए हैं। प्रदेशवासियों के लिए राहत भरी खबर है कि प्रदेश में रोजाना हो रही मौत का आंकड़ा घटा है। शुक्रवार की तुलना में कम मौत हुई है। साथ ही 25 जिलों में आज मौत नहीं हुई है।




