एक्ट्रेस सारा अली खान का वर्क आउट वीडियो हो रहा जमकर वायरल, गजब है अंदाज – cgtop36.com

एक्ट्रेस सारा अली खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर फैंस के बीच काफी चर्चा में आ गया है. एक्ट्रेस इस वीडियो में बेहद गजब के अंदाज में कसरत करती नजर आ रही हैं. सारा यहां स्पोर्ट्स ब्रा शॉर्ट पेंट्स पहनी हुई बेहद फिट अंदाज में नजर आ रही हैं. इंटरनेट पर उनका ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है और फैंस के ध्यान आकर्षित कर रही है.
सारा अपने वर्कआउट वीडियोज़ और फोटोज़ अक्सर अपने इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं. अब हाल ही में एक्ट्रेस ने फिर से अपनी एक वीडियो वर्कआउट वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर की है जिसमें वो एक्सरसाइज़ करती नज़र आ रही हैं. इस वीडियो में एक्ट्रेस जमकर पसीना बहा रही हैं. वीडियो में सारा कभी वेट के साथ स्कॉट्स कर रही हैं तो कभी लैग्स स्ट्रेचिंग कर रही हैं.
सारा के काम की बात करें तो फिल्म इंडस्ट्री में अभी ज्यादा वक्त नहीं हुआ है, लेकिन कुछ ही सालों में वो अपनी अलग पहचान बना चुकी हैं. सारा ने अपना करियर साल 2018 में ‘केदारनाथ’ से शुरू किया था इस फिल्म में उनके साथ दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत लीड रोल में थे. इसके बाद वो रणवीर सिंह के साथ ‘सिम्बा’, वरुण धवन के साथ ‘कुली नंबर 1’, कार्तिक आर्यन के साथ ‘लव आज कल’ और अक्षय कुमार के साथ ‘अतरंगी रे’ में नज़र आ चुकी हैं।




