Indian Post की एक छोटी बचत योजना, करें सिर्फ 95 रुपये का निवेश और पाएं 14 लाख – cgtop36.com

डाकघर (post office) की एक छोटी बचत योजना के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसका नाम ग्राम सुमंगल ग्रामीण डाक जीवन बीमा है। इस स्कीम की खास बात यह है कि इसमें आपको सिर्फ 95 रुपये का निवेश करना होगा।
एक समय था जब यह समझा जाता था कि केवल अमीर या मध्यम वर्ग के लोग ही निवेश कर सकते हैं। लेकिन, समय के साथ यह सोच बदल गई है। post office और एलआईसी (LIC) देश में ऐसी तमाम योजनाएं लेकर आते रहते हैं जिनमें मध्यम और गरीब वर्ग के लोग भी निवेश कर सकते हैं.
Indian Post की एक छोटी बचत योजना के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसका नाम ग्राम सुमंगल ग्रामीण डाक जीवन बीमा है। इस स्कीम की खास बात यह है कि इसमें आपको सिर्फ 95 रुपये का निवेश करना होगा। इसमें आपको मनी बैक का लाभ भी मिलेगा।
ग्राम सुमंगल ग्रामीण डाक जीवन बीमा की महत्वपूर्ण बातें-
इस योजना में हर दिन केवल 95 रुपये का निवेश करके मैच्योरिटी पर 14 लाख रुपये का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
इस योजना में निवेश करने से आपको मनी बैक का लाभ मिलता है।
इस स्कीम में आप 19 से 45 साल की उम्र तक निवेश कर सकते हैं।
आप इस पॉलिसी को 15 या 20 साल के लिए खरीद सकते हैं।
अगर आप 40 साल की उम्र में पॉलिसी में निवेश करते हैं तो इसकी मैच्योरिटी 20 साल बाद 60 साल की होगी। वहीं अगर आप 45 साल की उम्र में पॉलिसी खरीदते हैं तो आपको सिर्फ 15 साल में निवेश करने का मौका मिलेगा।
अगर आपने 15 साल की पॉलिसी चुनी है तो आपको 6, 9 और 12 साल पर 20 फीसदी पैसा वापस मिलेगा. वहीं, मैच्योरिटी पर 40 फीसदी मनी बैंक मिलेगा।


