छत्तीसगढ़

कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम का बड़ा बयान, अगर केंद्र को हमारा धान नहीं चाहिए तो हम हीरे और बॉक्साइट भी क्यों दें ?

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम और आबकारी मंत्री कवासी लखमा आज बस्तर दौरे पर जाएंगे।

पत्रकारों से एयरपोर्ट पर चर्चा में पीसीसी चीफ मोहन मरकाम ने कहा कि छत्तीसगढ़ का धान नहीं खरीदने पर केंद्र सरकार को हीरे और बॉक्साइट समेत छत्तीसगढ़ से जाने वाले अन्य संसाधनों की आपूर्ति क्यों कर दी जाए।

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के साथ केंद्र सरकार की दोहरी नीति नहीं चलेगी, किसानों के मुद्दे को लेकर कांग्रेस पहले भी लड़ाई लड़ती रही है और आगे भी लड़ती रहेगी। 13 नवंबर को दिल्ली के लिए कुच करेंगे और 25 सौ रुपए में छत्तीसगढ़ को धान खरीदी की अनुमति देने के लिए दिल्ली में जोरदार आंदोलन किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button