छत्तीसगढ़
सीएम भूपेश ने किया जंग का ऐलान, धान खरीदी मामले में शायराना अंदाज से ऐसे किया ट्वीट
सीएम भूपेश बघेल ने अलग ही अंदाज में शायराना तरीके से धान खरीदी के मुद्दे पर जंग का ऐलान कर दिया है। उन्होंने साहिर लुधियानवी का एक ट्वीट शेयर किया है कि ‘हम अम्न चाहते हैं मगर ज़ुल्म के ख़िलाफ़…गर जंग लाज़मी है तो फिर जंग ही सही। उन्होंने अपने ट्वीट में सीधे तौर पर तो किसी का जिक्र नहीं किया है लेकिन हालिया हालत में केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार के बीच धान खरीदी को लेकर जो कवायद चल रही है उससे इस ट्वीट को जोड़ कर देखा जा रहा है।



