उत्तर प्रदेश

ब्रेकिंग – जहरीली शराब पीने से एक ही दिन में 5 लोगों की मौत

बागपत  – देश में आये दिन जहरीली शराब की बिक्री और इन शराबों के सेवन से होने वाली मौतों की खबरें आती रहती है ,नकली या जहरीली शराब का मामला थम्मन का नाम ही नहीं ले रहा है. अब खबर है की यूपी के बागपत में जहरीली शराब पीने से 24 घंटे में 5 लोगों की मौत हो गई. मामला चांदीनगर थाना इलाके के चमरावल गांव की है. कुछ ग्रामीणों ने सरकारी ठेके से शराब खरीदी थी. इस जहरीली शराब को पीने से आज सुबह एक युवक की मौत हो गई. इससे अब तक 5 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं. वहीं मामला समने आने के बाद सीओ ने इसकी जांच करने की बात की है.

read also,,ब्रेकिंग – कोरोना से IT इन्वेस्टिगेशन विंग के डायरेक्टर आलोक जौहरी की मौत, निजी अस्पताल में लीं अंतिम सांस

बताया जा रहा है कि गुरूवार सुबह चमरावल गांव में जहरीली शराब पीने से जिस पांचवी शख्स की मौत हुई है उसका नाम श्यामलाल है. इससे पहले 4 लोगों की मौत हो चुकी है. चारों ग्रामीणों के शव को बुधवार को ही अंतिम संस्कार कर दिया गया था. इस मामले में पुलिस ने भी कई तस्करों को हिरासत में लिया है.

Related Articles

Back to top button