Youth Cornerदेश विदेशविशेष

भारतीय नौसेना में १२वीं पास के लिए मौका, नौसेना कर रही बम्पर भर्ती

भारतीय नौसेना ने 2700 सेलर पदों के लिए आवेदन मंगाए हैं जिसमें सीनियर सेकेंडरी रिक्रूट और आर्टिफिसर अप्रेंटिस के पद शामिल हैं। इंडियन नेवी की आधिकारिक वेबसाइट www.joinindiannavy.gov है यहां पर उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 8 नवंबर से आवेदन शुरू हों जाएंगे, 18 नवंबर को आवेदन की अंतिम तिथि है।

गौरतलब है कि 2700 पदों में से 2200 पद इंडियन नेवी SSR और 500 पद इंडियन नेवी AA के हैं। इन पदों पर आवेदन की आखिरी तारीख 18 नंवबर, 2019 है। सेलर- सीनियर सेकेंडरी रिक्रूट (SSR)- 2200 पद। सेलर- आर्टिफिसर अप्रेंटिस (AA)- 500 पद

जिन उम्मीदवारों का चयन होगा उन्हें शुरू में ट्रेनिंग पीरियड के दौरान 14,600 रुपये प्रतिमाह स्टाइपेन के रूप में दिए जाएंगे। ट्रेनिंग खत्म होने के बाद उम्मीदवार डिफेंस पे मैट्रिक्स के लेवल-3 (21,700-69,100 रुपये) में शामिल हो जाएंगे।

इसके अलावा उन्हें 5200 रुपये प्रतिमाह MSP और DA (अगर अप्लाई होता है तो)+ ग्रुप पे (सिर्फ आर्टिफिसर अप्रेंटिस के लिए) 6200/- रुपये+ DA दिया जाएगा। सीनियर सेकेंडरी रिक्रूट के लिए- किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से केमिस्ट्री/बायोलॉजी/कंप्यूटर साइंस में 60 फीसद अंकों के साथ 12वीं पास होना जरूरी है।

बता दें कि आर्टिफिसर अपेरंटिस के लिए किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से मैथ्य और फिजिक्स में 60 फीसद अंकों के साथ 12वीं पास होना जरूरी है और केमिस्ट्री/बायोलॉजी/कंप्यूटर साइंस में से कोई एक सब्जेक्ट होना भी जरूरी है। इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर बेस्ट परीक्षा, फिजीकल फिटनेस टेस्ट (PFT) और मेडिकल एग्जामिनेशन के आधार पर किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button