छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ – 140 किलोमीटर का सफर तय करते हुए स्कूटी से विधानसभा पहुंची महिला विधायक – cgtop36.com


अंबागढ़ चौकी। अपनी सुरक्षा लौट चुकी जिले की खुज्जी विधायक छन्नी साहू आज 140 किलोमीटर का सफर तय करते हुए राजधानी के लिए अपनी ही मोपेड से रवाना हुई। प्रदेश में पहली बार किसी विधायक ने अपनी ही सरकार में सुरक्षा को त्याग कर इस तरह का तेवर अख्तियार किया है। फरवरी माह के शुरुआत से ही विधायक छन्नी साहू अपने इलाके में बगैर सुरक्षा के ही अपनी मोपेड स्कूटी गाड़ी से ही जनसंपर्क कर रही है।

read also – छत्तीसगढ़- पिता ने दो मासूम बच्चों के कुरकुरे में मिलाया जहर फिर खुद कर लिए खुदखुशी, जाने क्या है मामला…

गौरतलब है कि खुज्जी विधानसभा क्षेत्र का एक बड़ा हिस्सा नक्सल प्रभावित है उन्होंने इस खतरे को भी नजरअंदाज करते हुए अपनी जनता के बीच बगैर सुरक्षा के रहने को प्राथमिकता दे दी है। आज सोमवार से से शुरू हो रहे बजट सत्र में शामिल होने विधायक छन्नी साहू मोपेड से ही रायपुर के लिए रवाना हुई इस दौरान उन्होंने चर्चा करते हुए कहां कि मैं अपनी सुरक्षा पुलिस प्रशासन को लौटा चुकी हूं। इसलिए अब अपने पास उपलब्ध संसाधनों के साथ ही वे रायपुर रवाना हो रही हैं।



Related Articles

Back to top button