मनोरंजन

भूमि पेडनेकर के घर आया नया मेहमान, फैंस से करवाई इंट्रोड्यूस… – cgtop36.com


बॉलीवुड एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर इन दिनों अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘बधाई दो’ को लेकर सुर्खियों में हैं. साल 2015 में रिलीज हुई फिल्म ‘दम लगा के हईशा’ से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत करने वाली भूमि आज किसी भी पहचान की मोहताज नहीं रह गई हैं.

फिर सुर्खियों में आईं भूमि भूमि ने अपने अभिनय से तो करोड़ों दर्शकों का दिल जीता ही है, साथ ही लोग उनकी दिलकश अदाओं के भी दीवाने रहते हैं. इन दिनों भूमि लोगों की पहली पसंद बनी हुई हैं. भूमि एक बार फिर से अपने लेटेस्ट पोस्ट के कारण सुर्खियां बटोरती नजर आ रही हैं. हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह अपने घर आए नए मेहमान से इंट्रोड्यूस करवा रही हैं.

read also – छत्तीसगढ़ – सड़क हादसाः एसआई सहित 2 पुलिसकर्मी घायल, महिला की हुई मौत, पढ़े पूरी खबरे…

भूमि ने बुधवार को अपने इंस्टाग्राम पेज पर दो तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह अपने घर आए नए मेहमान के साथ नजर आ रही हैं. जी, हां भूमि के घर में नए गेस्ट की एंट्री हो चुकी है. दरअसल, एक्ट्रेस के घर पर एक प्यारा और छोटा सा डॉगी आया है. फोटोज शेयर करते हुए भूमि ने उसका परिचय कराया है.

कैप्शन ने खींचा ध्यानपोस्ट शेयर करते हुए भूमि ने कैप्शन में लिखा, ‘प्लीज वेलकम अवर मेन मैन- ब्यू पेडनेकर, जब से यह हमारी जिंदगी में आया है, इसने इस घर को ढेर सारा प्यार, हंसी, सुसु और पॉटी से भर दिया है’. इन फोटोज में भूमि ब्यू के साथ काफी खुश नजर आ रही हैं. इस दौरान वह शिमरी गाउन पहन हुस्न के जलवे बिखेर रही हैं. फैंस कर रहे हैं कमेंट अब भूमि का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. फैंस के तमाम यूजर्स लगातार कमेंट कर अलग-अलग रिएक्शन दे रहे हैं.

बता दें कि भूमि पेडनेकर एक्टिंग के अलावा अपने चाहने वालों के साथ जुड़ी रहने के लिए सोशल मीडिया साइट्स पर भी खूब एक्टिव रहती हैं. वह आए दिन अपनी तस्वीरें और वीडियोज शेयर कर फैंस को अपने प्रोफेशनल और पर्नसल लाइफ से रूबरू करवाती रहती हैं. फैंस भी उनके लेटेस्ट पोस्ट का बेसब्री से इंतजार करते हैं.



Related Articles

Back to top button