मनोरंजन

स्टाइलिश अंदाज से विद्या बालन ने बनाया दीवाना, दिलकश अदाओं ने किया मदहोश – cgtop36.com


अपने बेबाक अभिनय के लिए बॉलीवुड गलियारों में मशहूर एक्ट्रेस विद्या बालन आज किसी भी पहचान की मोहताज नहीं रह गई हैं. वह अपनी शानदार एक्टिंग से तो करोड़ों दर्शकों का दिल जीत ही चुकी हैं. इसके अलावा विद्या ने लोगों को अपने स्टाइलिश अंदाज से दीवाना बनाया हुआ है. आज वह जिस मुकाम पर है, वहां फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए बेकरार रहते हैं.

read also – छत्तीसगढ़ – देशी कट्टा ले कर घूम रहा था युवक,पुलिस ने धर दबोचा , 2 नग कट्टा और 6 नग कारतूस बरामद, पढ़े पूरी खबरे

फिर सुर्खियों में आईं विद्या
विद्या अब एक बार फिर से अपने लेटेस्ट फोटोशूट की वजह से सुर्खियों में आ गई हैं. हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर कुछ फोटोज शेयर की हैं, जिसमें वह पिंक कलर की साड़ी पहने नजर आ रही हैं और बेहद हसीन लग रही हैं. इन तस्वीरों को देखने के बाद किसी के लिए भी इस बात पर यकीन कर पाना मुश्किल है कि विद्या की उम्र 43 साल है.

दिलकश अदाओं ने किया मदहोश
विद्या की ये दिलकश अदाएं देखकर यूजर्स दिल हार बैठे हैं. तस्वीरों में देखा जा सकता है कि वह पिंक और व्हाइट कलर की साड़ी पहने नजर आ रही हैं. इसको उन्होंने मैचिंग ब्लाउज के साथ पेयर किया है. अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए विद्या ने लाइट मेकअप किया है. यहां उन्होंने बालों को खुला छोड़ा हुआ है. लोगों की निगाहें उनकी मुस्कान पर ठहर गई है.

read also – छत्तीसगढ़- सड़क हादसे में नानी और नाती की मौत, पढ़े पूरी खबरे

एक्ट्रेस ने दिए ऐसे-ऐसे पोज
विद्या ने एक साथ अपनी पांच तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह कभी बैठकर तो कभी लेटकर पोज दे रही हैं. वह जिस अंदाज के साथ अपनी फोटोज क्लिक करवा रही हैं, वह वाकई देखते बन रहा है. इस तस्वीरों में विद्या ट्रेडिशनल लुक में बोल्डनेस का तड़का लगाती नजर आ रही हैं. एक्ट्रेस ने एक बार फिर से सभी का दिल चुरा लिया है.
अब सोशल मीडिया पर विद्या की ये तस्वीरें वायरल हो रही हैं. इस फोटोज पर फैंस का जबरदस्त रिस्पॉन्स देखने को मिल रहा है. इंस्टाग्राम पर विघा के लाखों फैंस हैं, जो दिल खोलकर इन तस्वीरों को लाइक और कमेंट कर रहे हैं. विद्या अब 43 साल की हो चुकी हैं, लेकिन आज भी उनकी खूबसूरती की मिसाल दी जाती है.



Related Articles

Back to top button