छग भाजपा में फूटा कलह, दीवाली मिलन में जमकर किया पूर्व पार्षद ने हंगामा
भारतीय जनता पार्टी के राजधानी स्थित कार्यालय में मनाया जा रहा दिवाली मिलन समारोह में विवादों की भेंट चढ़ गया. कार्यक्रम के दौरान पूर्व पार्षद ने कार्यकर्ताओं का सम्मान नहीं होने की बात कहते हुए खुलेआम वरिष्ठ नेताओं को खरी-खोटी सुनाई।
इस हंगामे के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह और अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी भवन के अंदर मौजूद थे। बता दें कि भाजपा के राजधानी स्थित कार्यालय एकात्म परिषर में शनिवार को दिवाली मिलन समारोह का आयोजन किया गया था, इस बीच अंदर भवन से चीखते हुए बाहर परिसर में एक व्यक्ति निकल कर आए और हंगामा करने लगे।
जानकारी के मुताबिक वे पूर्व पार्षद धर्मेंद्र तिवारी थे जो बाहर कार्यालय के सामने तमाम कार्यकर्ताओँ और पदाधिकारियों के बीच चीख-चीखकर वरिष्ठ पदाधिकारियों पर कार्यकर्ताओं का सम्मान नहीं करने का आरोप लगाते हुए जमकर खरी-खटी सुनाई।




