बिजनेस

स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, मार्केट में आई गर्दा उड़ाने, जानिए शानदार फ़ीचर्स – cgtop36.com


लोकप्रिय इलेक्ट्रॉनिक्स निर्माता कंपनी नॉइज ने हाल ही में भारत में अपनी नई स्मार्टवॉच, Noise ColorFit Pulse Grand लॉन्च कर दी है। जो कम कीमत में आपको कई सारे कमाल के फीचर्स दे रही है। जबरदस्त डिस्प्ले और कई सारे वॉच फेस ऑप्शन्स के साथ इसमें आपको और भी बहुत सारी सुविधाएं मिल रही हैं।

नॉइज की नई स्मार्टवॉच, Noise ColorFit Pulse Grand भारत में अमेजन पर लॉन्च की जा चुकी है। इसे अगले हफ्ते, यानी 18 फरवरी से खरीदा जा सकता है। 1.69-इंच के एलसीडी डिस्प्ले और ऐप्पल वॉचेज की तरह दाईं ओर क्राउन वाली ये स्मार्टवॉच शैंपेन ग्रे, इलेक्ट्रिक ब्लू, जेट ब्लैक और ऑलिवे ग्रीन, इन चार कलर ऑप्शन्स में मार्केट में उपलब्ध होगी। नॉइज की इस स्मार्टवॉच में आपको 150 से ज्यादा क्लाउड-बेस्ड वॉच फेसेज भी मिलेंगे।

read also – मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में राजीव युवा मितान क्लब के शासी निकाय का किया गया गठन

स्मार्टवॉच आपकी हेल्थ का रखेंगी ख्याल
इस स्मार्टवॉच में आपको 60 के करीब स्पोर्ट्स मोड्स की सुविधा मिलेगी, जिसमें रनिंग, वॉकिंग और स्विमिंग जैसे कई सारे सपोर्ट्स शामिल हैं। आपको बता दें कि इसमें आउटडोर और इनडोर, दोनों तरह के स्पोर्ट्स शामिल हैं। इसके साथ-साथ, ये स्मार्टवॉच स्ट्रेस मॉनिटरिंग, 24/7 हार्ट रेट मॉनिटरिंग, SpO2 मॉनिटरिंग और स्लीप और मेन्स्ट्रुअल साइकिल को ट्रैक करने जैसे कई सारे फीचर्स से लैस है।

read also – छत्तीसगढ़ – दान में मिली जमीन को अवैध प्लाटिंग कर बेच रहा है एक ट्रस्ट करोड़ों के गोरखधंधे में फिर डूबेंगे आम उपभोक्ता

Noise Colorfit Pulse Grand के बाकी फीचर्स
नॉइज की इस स्मार्टवॉच की बैटरी लाइफ या कपैसिटी के बारे में कोई जिक्र नहीं किया गया है। लेकिन यह उम्मीद की जा रही है कि ये स्मार्टवॉच फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आ सकती है और 15 मिनट के लिए चार्ज करने पर ये 1,500 मिनट यानी 25 घंटों के बैटरी बैकअप के साथ आ सकती है। इसे IP68 रेटिंग मिली हुई है यानी ये स्मार्टवॉच पानी और धूल में खराब नहीं होगी। आपको बता दें कि वैसे तो इस स्मार्टवॉच की कीमत 3,999 रुपये है लेकिन क्योंकि इसे अभी ही लॉन्च किया गया है, आप अमेजन से इसे 18 फरवरी को दोपहर 12 बजे से 1,999 रुपये में घर लेकर जा सकते हैं।



Related Articles

Back to top button